Search

 
 
 

पूर्णिमा लिंडा के रांची लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

 
Ranchi : अंतरराष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा अपने विजय अभियान के साथ मास्को से रांची वापस लौटी. मास्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में शामिल भारतीय दल ने 10 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 17 पदक जीते. पूर्णिमा लिंडा के वापस लौटने पर रांची रेलवे स्टेशन पर उसका भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर पूर्णिमा के विद्यालय संत अन्ना की सिस्टर रजनी, सिस्टर एलिजा बा, संत अन्ना और संत मारिया स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी सहित झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे. स्कूल परिसर में भव्य आयोजन के बीच पूर्णिमा को सम्मानित किया गया. राज्य की खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने अपने कार्यालय में पूर्णिमा काे शाल ओढ़ा कर स्वागत किया. उन्होंने पूर्णिमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसके पूर्व भारतीय वुशु दल के भारत लौटने पर भारतीय खेल प्राधिकरण ने स्वागत समारोह का आयोजन किया. प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री ने भारतीय वुशु खिलाड़ियों को बधाई दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/211.jpeg"

alt="" width="720" height="1280" /> इसे भी पढ़ें – साइबर">https://lagatar.in/report-immediately-on-1930-if-you-are-a-victim-of-cyber-fraud%e0%a4%b0/">साइबर

ठगी का शिकार होने पर तुरंत करें 1930 पर रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही