Search

 
 
 

पोप फ्रांसिस ने 21 नये कार्डिनल के नाम की घोषणा की, 30 सितंबर को समारोह होगा

 
Vatican City : पोप फ्रांसिस ने रविवार को 21 नये  कार्डिनल को चुनने की घोषणा की, जिनमें हांगकांग और यरुशलम के धर्माधिकारी भी शामिल हैं, जहां पर कैथोलिक ईसाई धर्म को मानने वाले बहुत कम संख्या में हैं. पोप ने इन नियुक्तियों की घोषणा सेंट पीटर्स स्क्वायर पर पारंपरिक साप्ताहिक संबोधन में की. उन्होंने कहा कि इन धर्माधिकारियों को 30 सितंबर को आयोजित होने वाले समारोह में आधिकारिक रूप से कार्डिनल के तौर पर नियुक्त किया जायेगा. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

अर्जेंटीना के आर्चबिशप (महाधर्माध्यक्ष) मैनुअल फर्नांडिज भी शामिल

पोप ने जिन ईसाई धर्माधिकारियों को वेटिकन के अहम पद के लिए चुना है, उनमें अर्जेंटीना के आर्चबिशप (महाधर्माध्यक्ष) मैनुअल फर्नांडिज भी शामिल हैं. नये कार्डिनल पद के लिए नामित धर्माधिकारियों में हांगकांग के बिशप स्टीफन साउ-यान चो और पश्चिम एशिया में वेटिकन के शीर्ष पदाधिकारी और यरुशलम के लातिन कुलपति मोसिगनोर पियरबत्तिस्ता पिज्जाबाल्ला शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही