Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोप ने कहा, रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेनी लोगों की शहादत के लिए हथियार उद्योग  जिम्मेदार

Advertisement
Advertisement
Vatican City  :  पोप फ्रांसिस ने रूस के युद्ध में यूक्रेनी लोगों की शहादत के लिए हथियार उद्योग को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया है. कहा कि भले ही अब हथियारों पर रोक लग जाये लेकिन उनकी पीड़ा समाप्त नहीं होगी. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

वेटिकन की कूटनीतिक पहलों का कोई खास नतीजा नहीं निकला

पोप फ्रांसिस का यह बयान प्रत्यक्ष रूप से पोलैंड की उस घोषणा के संबंध में है, जिसमें उसने कहा था कि वह अब यूक्रेन को हथियार नहीं भेज रहा. जान लें कि फ्रांस के मार्सिले से वापसी के दौरान फ्रांसिस से युद्ध के संबंध में प्रश्न किया गया था. फ्रांसिस ने स्वीकार किया कि वे इस बात से निराश हैं कि वेटिकन की कूटनीतिक पहलों का कोई खास नतीजा नहीं निकला. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के पीछे हथियार उद्योग का भी हाथ है. उन्होंने उस विरोधाभास को विस्तार से समझाया जिसके कारण यूक्रेन के लोग शहीद हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रारंभ में बहुत से देशों ने यूक्रेन को हथियार दिये लेकिन अब वे उससे हथियार वापस ले रहे हैं.

यूक्रेनी लोग शहीद हो रहे, यह अच्छा नहीं है

फ्रांसिस कई मौकों पर हथियार उद्योग को मौत का सौदागर करार कर चुके हैं. हालांकि उन्होंने देशों के अपनी रक्षा के अधिकारों पर भी जोर दिया है. उन्होंने कहा,  मैं अब देख रहा हूं कि कुछ देश पैर पीछे खींच रहे हैं और हथियार नहीं दे रहे हैं. पोप फ्रांसिस ने कहा, यह एक ऐसी प्रक्रिया शुरू करेगा जहां निश्चित रूप से यूक्रेनी लोग शहीद होंगे और यह अच्छा नहीं है.

पोलैंड अब यूक्रेन को हथियार नहीं भेज रहा 

उनका इशारा पोलैंड के प्रधानमंत्री मतेउज मोराविएक की इस घोषणा की ओर था कि पोलैंड अब यूक्रेन को हथियार नहीं भेज रहा है. इस दौरान फ्रांसिस ने मार्सिले की अपनी दो दिवसीय यात्रा के बारे में भी बात की जहां उन्होंने यूरोप से अधिक संख्या में प्रवासियों को अपने देशों में आने देने की अपील की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही