Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोप के राजदूत 14 फरवरी को रांची में मसीही समुदाय को संबोधित करेंगे

Ranchi : भारत में पोप के राजदूत आर्कबिशप लेयोपोलदो जीरेली झारखंड के दौरे पर हैं. 14 फरवरी को रांची स्थित बिशप हाउस आयेंगे. संत महागिरजाघर चर्च में शाम 4 बजे सीडीपीआई बैठक में मसीही युवाओं एवं अन्य लोगों को संबोधित करेंगे. आर्कबिशप लेयोपोलदो जीरेली ने शनिवार को खूंटी कैथोलिक महिला संघ के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में खूंटी बिशप हाउस पहुंचे. वहीं 13 फरवरी को उनकी उपस्थिति में तोरपा स्थित संत मिखाइल स्कूल मैदान में मसीही अनुयायियों का मिस्सा अनुष्ठान कराया जाएगा. उसी दिन शाम 3.30 बजे वे ड़ोड़मा होते हुए तोरपा जायेंगे. वहां शाम 4 बजे ख्रीस्त विश्वासियों को यीशु मसीह का संदेश बांटेंगे. इसके बाद खूंटी धर्म प्रांत के पास्टल का भ्रमण करेंगे. छोटानागपुर के पहले पैरिश आरसी चर्च कोचांग का दर्शन करेंगे. वहीं खूंटी के उर्सूलाइन स्कूल में में फादर और सिस्टर से मसीही विषय पर चर्चा करेंगे. मालूम हो कि आर्कबिशप लेयोपोलदो जीरेली भारत और नेपाल में पोप राजदूत हैं. इसे भी पढ़ें – साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-modi-shah-pair-busy-in-political-game-of-manipulation-mallikarjun-kharge/">साहिबगंज

: मोदी-शाह की जोड़ी जोड़-तोड़ की सियासी खेल में मशगूल-मल्लिकार्जुन खड़गे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही