Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू में 32 लाख की पोस्ता भूसी बरामद, अवैध रूप से ले जाया जा रहा था पंजाब

Palamu: पलामू के मेदनीनगर सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर सिंगरा में एक ट्रक से 32 लाख की पोस्ता की भूसी बरामद की है. चावल के मुरी के बोरों के बीच पोस्ता की भूसी को छुपाकर पंजाब के जलंधर ले जाया जा रहा था. राजधानी रांची से सटे खूंटी से पोस्ता की भूसी लोड करके ट्रक निकल रहा था. वाहन जांच के दौरान पुलिस को ये सफलता मिली. मामले के लेकर सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र के चियांकी के पास 8.30 बजे सुबह विशेष वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था. इसी दौरान लातेहार की ओर से एक ट्रक को आते देखा गया. ट्रक को पुलिस की ओर से रोका गया लेकिन ट्रक तेजी से भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक का पीछा कर ट्रक को रोका. साथ ही ट्रक में बैठे एक व्यक्ति को थाने लेजाकर पूछताछ की. जिसके बाद पूरे मामले का उद्भेदन हुआ. पुलिस ने ट्रक से करीब 1600 किलो ग्राम पोस्ता की भूसी को बरामद किया.

पोस्ता खूंटी से लोडकर पंजाब ले जा रहा था तस्कर

मामले को लेकर गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वह पोस्ता भूसी को खूंटी से लोडकर पंजाब के जलंधर ले जा रहा था. वहीं छापामारी दल में एसडीपीओ ऋषभ गर्ग, सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार सहित कई पुलिस के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें: आर्मी">https://lagatar.in/army-land-scam-calcutta-sub-registrar-trideep-mishra-reaches-ed-office-interrogation-begins/">आर्मी

लैंड स्कैम : कोलकाता के सब रजिस्ट्रार त्रिदीप मिश्रा ईडी ऑफिस पहुंचे, पूछताछ शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही