Search

 
 
 

लोकप्रिय गायक बी प्राक के बच्चे ने दुनिया में आते ही तोड़ा था दम, पत्नी आज भी नाराज

 
LagatarDesk : बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक बी प्राक सफलता की बुलंदियों को छुआ है. उन्होंने बॉलीवुड को ‘तेरी मिट्टी’, ‘चांदनी’, ‘रांजा’, ‘ओ साकी साकी’, ‘जन्नत’ जैसे कई सुपरहिट गाने भी दिया हैं तो वहीं बी प्राक ने अपनी निजी जिंदगी में कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने जीवन की कई सारी बातें बताईं. उन्होंने एक साल के भीतर अपने चाचा, पिता और अपने नवजात बच्चे को खो दिया. उनके चाचा का 2021 में निधन हो गया. उसके एक वर्ष के भीतर ही उनके पिता की भी मृत्यु हो गयी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-7-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" />इन घटनाओं के तुरंत बाद उनके जन्मे बच्चे की भी मृत्यु हो गई. बी प्राक ने कहा, “मुझे ये समझ नहीं आता था कि मैं अपनी पत्नी मीरा को कैसे समझाऊं कि उसका बच्चा मर चुका है. मैं उसको बोलता रहा कि डॉक्टर अभी देख रहे हैं, चेक कर रहे हैं, टेंशन न लो. मैं उसको बोलता रहा कि वह आईसीयू में है, क्योंकि अगर सच बोल देते तो वो नहीं झेल पाती. साथ ही उन्होंने बेटे के अंतिम संस्कार की घड़ी को भी याद किया और बताया कि उनके लिए वो पल कितना भारी था. उन्होंने कहा वो लाइफ की सबसे बड़ी भारी चीज थी और मैं जब अस्पताल वापस आया और मीरा नीचे रूम में आ गई थी. उसने मुझे देखकर बोला कि दफना आया न तू…मेरे को दिखा तो देते. आज तक वो मुझसे इस बात से नाराज है कि तुमने बच्चे को दिखाया नहीं मुझे.’ उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगा कि उसे दिखा देता तो सब खत्म हो जाता.”
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही