Search

 
 
 

जनसंख्या नियंत्रण नीति, UCC जैसे कानून जनता के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकते  : RSS

मोहन भागवत ने अंतरजातीय संबंध और विवाह को बढ़ावा देने की बात कही.उन्होंने 1942 में महाराष्ट्र में हुए एक अंतरजातीय विवाह का उदाहरण दिया. कहा कि बीआर आंबेडकर और एमएस गोलवलकर ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया था. उ
 

 Bengaluru  : जनसंख्या नियंत्रण नीति और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) जैसे कानून जनता के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकते. जाति आधारित राजनीति तभी खत्म होना संभव होगा, जब समाज जाति के आधार पर सोचना बंद करेगा.  

 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने  यह बात कही. श्री भागवत कल गुरुवार को कर्नाटक के मैसूरु में JSS महाविद्यापीठ में सोशल हार्मनी ऐज ए कैटलिस्ट फॉर नेशनल डेवलपमेंट विषय पर लेक्चर के बाद इंटरेक्टिव सेशन में लोगों के साथ विचार विमर्श कर रहे थे. 


 
जनसंख्या नियंत्रण और UCC लागू किये जाने के सवाल पर मोहन भागवत ने कहा, आरएसएस सरकार नहीं है. यह सामाजिक संगठन है. यह सरकार का काम है. इस कार्य में जनभागीदारी जरूरी है.

 

इमरजेंसी के दौरान जनसंख्या नियंत्रण उपायों का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि उस समय  लोगों की  जबरन नसबंदी कराई गयी. इस कारण लोगों का गुस्सा भड़का.

 

बाद में सरकार को हार का सामना करना पड़ा. भागवत के अनुसार जनसंख्या नीति बनाते समय जनसांख्यिकीय संतुलन, महिलाओं की शिक्षा, सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जैसे पहलुओं को ध्यान में रखना चाहिए.   

 

जाति व्यवस्था को लेकर मोहन भागवत ने कहा कि समाज बदलेगा, तभी राजनीति बदलेगी. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि केवल जाति भूलने की बात न करें, बल्कि ऐसा व्यवहार करें जैसे जाति है ही नहीं.

 

मोहन भागवत ने अंतरजातीय संबंध और विवाह को बढ़ावा देने की बात कही.उन्होंने 1942 में महाराष्ट्र में हुए एक अंतरजातीय विवाह का उदाहरण दिया. कहा कि बीआर आंबेडकर और एमएस गोलवलकर ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया था.

 

उन्होंने कहा कि धार्मिक सद्भाव के संदर्भ में कहा ति सभी धर्म अंततः सत्य की ओर ले जाते हैं, भले ही उनके तरीके अलग हों.धर्म को लेकर कहा कि आपस में झगड़ा करना गलत है। धर्मों को समझना चाहिए कि सबकी मंजिल एक है.आचरण में धर्म होना चाहिए. 

 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही