Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दोस्ती कर बनाया अश्लील वीडियो, करता था ब्लैकमेल, धराया

Balumath (Latehar) : पहले फेसबुक पर दोस्ती, फिर मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर ठगी करने के आरोपी मध्य प्रदेश के रायसेन जिला निवासी दीपक धीमार को बालूमाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थानेदार प्रशांत प्रसाद ने बताया कि पीड़िता ने अभियुक्त के खिलाफ आवेदन दिया था. उसने बताया कि फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर झांसे से मोबाइल नंबर लेकर आरोपी ने व्हाट्सअप के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था. बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. वीडियो वायरल नहीं करने के एवज में रुपये की मांग आरोपी करता था. अब तक वह सात लाख रुपये की ठगी पीड़िता से कर चुका है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके बालूमाथ स्थित किराये के घर पर जबरन घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ किया था. पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी 20/2023 धारा IPC- 354C,292,384,385,452,354,354B,420,509 एवं IT Act की 66E,67 के तहत 25 जनवरी 2023 को दर्ज की गयी थी. पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार एवं थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की छापामारी टीम ने आरोपी दीपक धीमार को गिरफ्तार किया. उसके पास से की-पैड मोबाइल बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-action-100-tonnes-of-illegal-coal-load-seized-in-5-highways-five-people-arrested/">बड़ी

कार्रवाई : 100 टन अवैध कोयला लोड 5 हाइवा जब्‍त, पांच लोग ग‍िरफ्तार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही