Search

 
 
 

13 जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 
Ranchi: झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची में शनिवार को झमाझम बारिश हुई. इससे पहले सुबह में धनबाद में भी हल्की बारिश हुई. इससे न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. इसे भी पढ़ें -मंत्री">https://lagatar.in/minister-deepika-pandey-singh-took-a-holy-dip-in-the-triveni-sangam/">मंत्री

दीपिका पांडेय सिंह ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

रविवार को ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी 13 जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जतायी है. साथ ही इस दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गयी है.

इन जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि और वज्रपात

झारखंड के 13 जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. जिनमें दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा शामिल हैं.

इन जिलों में चल सकती है तेज हवा

वहीं झारखंड के 8 जिलों में तेज हवा चलने की संभावना है, जिनमें लातेहार, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं.

क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

- झारखंड के 13 जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना. - रविवार को तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना. - लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गयी है. - 24 फरवरी से मौसम में सुधार की संभावना. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/big-decision-of-jharkhand-government-order-to-collect-outstanding-fees-from-two-mining-companies/">झारखंड

सरकार का बड़ा फैसला: दो माइनिंग कंपनियों से बकाया शुल्क वसूलने का आदेश
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही