Search

 
 
 

गढ़वा के मरीज में मंकीपॉक्स की आशंका, सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा पुणे

 
Garhwa :  गढ़वा सदर अस्पताल में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिला है. आठ वर्षीय बच्ची आईसीयू में इलाजरत है. बुधवार को जांच के लिए सैंपल लिया गया. सैंपल को नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे में जांच के लिए भेजा जाना है. इसकी तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है. जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाजरत मरीज को लेकर राज्य इकाई द्वारा मिली गाइडलाइन के अनुसार सैंपल लिया गया है. इसके बाद उसे पुणे भेजने की तैयारी चल रही है.

छह तरह के सैंपल लिए गए

डॉ मिश्र की निगरानी में सदर अस्पताल के लैब टेक्नीशियन ने मरीज का सैंपल लिया है. इसके तहत मरीज के छह तरह के सैंपल लिए गए हैं. इनमें नाक, गला व शरीर पर बने चकते या घाव का स्वाब, ब्लड सीरम, ब्लड के नमूने तथा यूरीन का सैंपल लिया गया है. इन सभी को सुरक्षित तरीके से पुणे भेजा जाएगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मरीज को क्या हुआ है. इसे भी पढ़ें-अर्पिता">https://lagatar.in/cash-seized-from-another-place-of-arpita-five-machines-brought-for-counting/">अर्पिता

के एक और ठिकाने से 20 करोड़ कैश जब्त, गिनने के लिए लायी गयीं पांच मशीनें

शरीर पर बने चकते में दर्द है

उन्होंने बताया कि फिलवक्त मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है. उसे बुखार नहीं है. लेकिन उसके शरीर पर बने चकते में दर्द है. जिला सर्विलांस टीम मरीज की हालत पर लगातार निगारानी रखे हुए है. सदर अस्पताल के चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं. दवा के अलावा उसके शरीर पर बने घावों की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. बच्ची को बरसाती फोड़ा है अथवा मंकीपॉक्स इसका जांच के बाद ही खुलासा हो सकता है.

बरसाती फोड़ा जैसा दिखता है : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह बरसाती फोड़ा जैसा दिखता है. मरीज को इंफेक्शन हो जाने के कारण वह फैल गया है. इसके कारण उसे दर्द और बुखार हुआ था. लेकिन देश में मंकीपॉक्स के खतरे और राज्य के स्वास्थ्य विभाग से मिली गाइडलाइन को देखते हुए उसका सैंपल लेकर पुणे भेजा जा रहा है. मरीज की स्थिति फिलहाल ठीक है. उस पर लगातार नजर रखी जा रही है. इसे भी पढ़ें- मंकीपॉक्स">https://lagatar.in/monkeypox-threat-increased-government-floated-tender-for-vaccine-and-kit/">मंकीपॉक्स

का खतरा बढ़ा, सरकार ने वैक्सीन और किट के लिए निकाला टेंडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही