Search

 
 
 

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ सहित 16 राज्यों में अगले 24 घंटे तक बारिश की संभावना

 
New Delhi : मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ सहित 16 राज्यों में अगले 24 घंटे के लिए बारिश की संभावना जताई है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम तेज बारिश होने की बात कही गयी है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ओडिशा के छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना जताई गयी है. ओडिशा के छह जिलों मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, कालाहांडी, बोलांगीर, कंधमाल में रेड अलर्ट जारी किया गया है. IMD भुवनेश्वर के वैज्ञानिक उमा शंकर ने चेताया है कि तेज बारिश से बाढ़ का खतरा हो सकता है. यूपी के बाराबंकी से खबर आयी है कि लगातार बारिश के कारण वहां बाढ़ आ गयी है. NDRF और SDRF की टीमें बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई है.

मध्य प्रदेश में 15 से 21 सितंबर तक   बारिश आने की संभावना

मध्य प्रदेश में 15 से 21 सितंबर तक फिर बारिश आने की संभावना है. सितंबर में अब तक 65फीसद बारिश हो चुकी है. आज बुधवार को एमपी के भोपाल, विदिशा, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, सीधी, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना आदि शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही