Search

 
 
 

टीएमसी में दो फाड़ होने के आसार, 50 विधायकों की बैठक होने की खबर, असली टीएमसी होने का दावा!

रिजू दत्ता ने कहा, हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है. 50 विधायक हमारे साथ हैं. हम ही असली टीएमसी हैं.  कहा कि हम असली तृणमूल कांग्रेस हैं, इसलिए विपक्ष के नेता रितब्रता बनर्जी होंगे, शोभनदेब चट्टोपाध्याय नही. हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए चुनाव चिह्न जोड़ा फुल हमारा है.
 

Kolkata :  टीएमसी में दो फाड़ होने के आसार बढ़ गये हैं. खबर है कि ममता से नाराज टीएमसी के 50 विधायकों ने  टीएमसी  से निष्कासित विधायक रितब्रता बनर्जी के नेतृत्व में एक होटल में बैठक कर आगे की रणनीति बनाई है. 

 

 

सूत्रों के अनुसार ये विधायक टीएमसी के चुनाव चिह्न पर कब्जा पाना चाहते हैं. यह दावा निष्कासित प्रवक्ता रिजू दत्ता ने किया है. रिजू दत्ता ने कहा कि टीएमसी के दो विधायकों रितब्रता बनर्जी और संदीपन साहा ने विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखकर कहा कि उनके हस्ताक्षर जाली हैं.

 

 

इसी बात पर टीएमसी ने दोनों विधायकों को निष्कासित कर दिया. उन्होंने कहा कि कुणाल घोष ने भी प्रेस में कहा है कि रितब्रता बनर्जी के नेतृत्व में 50 टीएमसी विधायक एक होटल में मिले, वे विधानसभा अध्यक्ष से मिलने वाले हैं.   

 

रिजू दत्ता ने कहा, हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है. 50 विधायक हमारे साथ हैं. हम ही असली टीएमसी हैं.  कहा कि हम असली तृणमूल कांग्रेस हैं, इसलिए विपक्ष के नेता रितब्रता बनर्जी होंगे, शोभनदेब चट्टोपाध्याय नही. हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए चुनाव चिह्न जोड़ा फुल हमारा है.   

 

कहा जा रहा है कि प बंगाल विस के स्पीकर को जो पत्र दिया गया था,  उसमें  कई विधायकों के हस्ताक्षर  जाली है. इसकी जांच अब CID कर रही है. इसी मामले में  कल अभिषेक बनर्जी को CID ने बुलाया था, लेकिन वो नहीं गये. CID ने आठ जून को फिर बुलाया है.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही