Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला में सात दिनों से बंद है शवों का पोस्टमार्टम, अब जमशेदपुर एमजीएम कॉलेज में हो रहा

Advertisement
Advertisement
Saraikela : सरायकेला सदर अस्पताल में सात दिनों से शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो रहा है. पोस्टमार्टम करने वाले सहायक कर्मी रामा मुखी की 17 दिसंबर को मौत हो गई है. इस कारण जिला में पोस्टमार्टम बंद कर दिया गया है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टमार्टम हाउस में नोटिस सटा दिया है. वैक्लिपक तौर पर अब जिला के शवों का पोस्टमार्टम एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में किया जा रहा है. जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा डीसी को इसकी सूचना दे दी गई है. एमजीएम अस्पताल प्रबंधन को भी पत्र लिखा गया है. सरायकेला पोस्टमार्टम हाउस में अनुबंध पर रामा मुखी कार्यरत था. पोस्टमार्टम हाउस आने वाले शवों का पोस्टमार्टम वहीं करता था. 17 दिसंबर को तबीतय खराब होने के बाद उसकी मौत हो गई. उसकी मौत के बाद जिला में शवों का पोस्टमार्टम बंद हो गया है. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कर्मी के निधन के बाद जिला के शवों का पोस्टमार्टम एमजीएम कॉलेज जमशेदपुर में कराया जा रहा है. जल्द ही पोस्टमार्टम हेतु व्यवस्था की जाएगी.

जिले का एकमात्र पोस्टमार्टम केंद्र है सरायकेला

सरायकेला सदर अस्पताल में एक मात्र पोस्टमार्टम केंद्र है. यहां पर कुचाई, कुकड़ू, आदित्यपुर, ईचागढ़ सहित पूरे जिला के शवों का पोस्टमार्टम होता था. पूर्व में आदित्यपुर गम्हरिया व चांडिल अनुमंडल के शवों का एमजीएम कॉलेज जमशेदपुर में ही पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था थी, परंतु इधर कुछ वर्षों से पूरे जिले का यहीं पर ही पोस्टमार्टम होता था. पोस्टमार्टम नहीं होने से अब शव को परिजनों द्वारा एमजीएम जमशेदपुर ले जाया जाएगा, जहां पोस्टमार्टम होगा.

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर साटा नोटिस

स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोस्टमार्टम हाउस के बाहर नोटिस साट कर पोस्टमार्टम नहीं होने की सूचना दी गई है. सूचना में कहा गया है कि 17 दिसंबर को पोस्टमार्टम करने वाले रामा मुखी का निधन हो गया है, जिसके कारण वैक्लपिक व्यवस्था नहीं होने तक अगले आदेश तक यहां शवों का पोस्टमार्टम बंद रहेगा. वैकल्पिक व्यवस्था होने के बाद पोस्टमार्टम शुरू होगा. इसे भी पढ़ें : तेजी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-boom-sensex-strengthened-by-315-points-buying-in-all-sectors/">तेजी

के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 315 अंक मजबूत, सभी सेक्टर में लिवाली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही