Ranchi : पुरानी पेंशन योजना की बहाली साथ ही अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में पोस्टल व आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन ने सोमवार को मुख्य डाक महाध्यक्ष कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना के बाद चीफ पीएमजी को ज्ञापन सौंपा गया. साथ ही स्पीड पोस्ट के माध्यम से ज्ञापन प्रधानमंत्री को भी भेजा गया. एसोसिएशन के सचिव एमजेड खान ने बताया कि मांगों के समर्थन में 21 जुलाई को देशभर के केंद्रीय पेंशनर्स संसद मार्च में भाग लेंगे. झारखंड से एसोसिएशन के 30 प्रतिनिधि भी संसद मार्च में शामिल होंगे. धरना में एमजेड खान, साधन कुमार सिन्हा, कपिल देव राय, त्रिवेणी ठाकुर, गौतम विश्वास,त्रिलोकी नाथ साहू, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, नीलू पासवान, हसीना ग्रेस तिग्गा उपस्थित थे.
को एम्स नहीं बना पाए निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद [wpse_comments_template]
एसोसिएशन की मुख्य मांगें
1. पुरानी पेंशन योजना की बहाली 2 . 8वें वेतन आयोग का गठन 3. 18 महीने के बकाया महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का भुगतान सुनिश्चित करना 4. पेंशन मंत्रालय की 110वीं संसदीय स्टैंडिंग समिति की रिपोर्ट को अविलंब लागू करना 5. पेंशन की कम्युटेशन अवधि को 15 साल से 12 साल करना 6. सीजीएचएस में सुधार सहित प्रत्येक रेवेन्यू जिला में एक सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोलना 7. 1.9. 2008 की जगह 1.1.2006 से प्रोन्नति की मंजूरी देना 8. रेलवे में पहले की तरह वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में रियायत देना. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/dr-kameshwar-prasad-could-not-make-aiims-director-of-rims/">रिम्सको एम्स नहीं बना पाए निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद [wpse_comments_template]
Leave a Comment