Search

 
 
 

पोस्टल बैलेट शुरुआती रूझान : बंगाल में BJP 115 सीटों पर आगे, असम में 59 सीटों पर बढ़त

देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु व केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है. बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों के शुरुआती रूझानों सामने आ गए हैं.
 

Lagatar Desk :  देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु व केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है. बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों के शुरुआती रूझानों सामने आ गए हैं. 

 

शुरुआती रूझानों में बीजेपी और टीएमसी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. पोस्टल बैलेट में बीजेपी 119 सीटों पर आगे है. जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 112 सीटों पर आगे है.

 

वहीं असम में 126 में से 90 सीटों के रुझान आ गए हैं, जिसमें बीजेपी 66 सीटों पर आगे हैं. जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर आगे है.  केरल की बात करें तो यहां 140 सीटों में से 80 के रुझान आ गए हैं. यूडीएफ 53  सीटों पर आगे है. जबकि एलडीएफ 18, बीजेपी 8 और अन्य एक सीट पर आगे चल रही है.

 

तमिलनाडु की बात करें 234 में से 176 सीटों के रुझान आ गए हैं. यहां डीएमके 67, एआईएडीएके 35 और टीवीके 76 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं पुदुचेरी में 30 में से 8 सीटों पर रुझान आ गए हैं. यहां बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और अन्य दो सीटों पर आगे चल रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही