Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की पहल: 24 घंटे बुकिंग शुरू, रविवार को भी पहुंचेगी राखी

रक्षाबंधन पर भाई की कलाई सुनी ना रहे, इसके लिए भारतीय डाक विभाग ने इस बार खास इंतजाम किए हैं. डाक विभाग ने तय किया है कि रक्षाबंधन तक रविवार को भी राखियों की डिलीवरी होगी.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi: रक्षाबंधन पर भाई की कलाई सुनी ना रहे, इसके लिए भारतीय डाक विभाग ने इस बार खास इंतजाम किए हैं. डाक विभाग ने तय किया है कि रक्षाबंधन तक रविवार को भी राखियों की डिलीवरी होगी. जरूरत पड़ने पर तय समय के बाद भी डाक कर्मी राखियां पहुंचाएंगे.

इसे भी पढ़ें: 

सोमवार को रेलवे मेल सेवा (RMS) कार्यालय, रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में सुपरिंटेंडेंट ऑफ रेलवे मेल (SRM) प्रेमजीत कुमार ने बताया कि देशभर से बुक होने वाली राखियों को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जा रहा है. जरूरत पड़ने पर एयर नेटवर्क का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि राखियां समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.

 

प्रेमजीत कुमार ने बताया कि रेलवे मेल सेवा (RMS) अब सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे काम करेगी. कार्यालय में तीन शिफ्टों में कर्मचारी तैनात रहेंगे.इससे लोग दिन या रात किसी भी समय स्पीड पोस्ट, पार्सल, साधारण डाक, बुक पोस्ट और पत्र-पत्रिकाओं समेत अन्य डाक सामग्री की बुकिंग करा सकेंगे.

 

उन्होंने बताया कि डाक विभाग ई-कॉमर्स कारोबारियों, स्टार्टअप, ऑनलाइन विक्रेताओं और स्वयं सहायता समूहों के लिए भी कई सुविधाएं दे रहा है. डोर-स्टेप पार्सल पिकअप सेवा के तहत ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग करेंगे तो डाक कर्मी उनके घर या प्रतिष्ठान से ही पार्सल लेकर गंतव्य तक पहुंचाएंगे.

 

डाक विभाग ने लॉजिस्टिक्स पोस्ट सेवा को भी मजबूत किया है. इसके तहत व्यापारी फुल ट्रक लोड (FTL) और हाफ ट्रक लोड (LTL) के जरिए मशीनरी, तैयार माल, कमर्शियल पार्सल और अन्य बड़े सामान सुरक्षित तरीके से एक जगह से दूसरी जगह भेज सकते हैं.

 

विभाग ने बताया कि कि वाहन में लगाई गई सील गंतव्य तक पहुंचने के बाद ही खोली जाती है, जिससे माल सुरक्षित रहता है.झारखंड के अधिकांश प्रमुख मार्गों पर करीब 12 घंटे में डिलीवरी का लक्ष्य रखा गया है.

 

मौके पर IRM दिवाकर कुमार, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव संदीप कुमार महतो और राहुल कुमार सहित रेलवे मेल सेवा के अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही