Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में डाक कर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर, तीन करोड़ का नुकसान

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद में डाक कर्मी दूसरे दिन 29 मार्च मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे. सभी कर्मचारियों ने काम काज चोड़ कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए. यूनियन नेताओं ने केंद्र सरकार से श्रमिक विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की, जबकि अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अवध बिहारी सिंह ने कहा कि सरकार डाक कर्मचारियों का शोषण कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने केंद्र सरकार से नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के साथ महंगाई भत्ता का तीन किस्तों में भुगतान करने की मांग  की. उन्होंने बताया कि पूरे देश में लगभग 93% कर्मचारी हड़ताल पर हैं. इसके अलावा हमारे मंडल में लगभग तीन करोड़ का नुकसान आंका गया है. पूरे देश की बात की जाए तो लगभग 100 करोड़ से भी अधिक का नुकसान हुआ है. डाक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार की नीतियों पर आक्रोश जताया. मंडल स्तर से हो रहे शोषण के खिलाफ सभी कर्मचारियों ने एकजुटता का इजहार किया. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/banks-insurance-workers-on-strike-for-the-second-day-in-nirsa-area/">निरसा

क्षेत्र में दूसरे दिन भी बैंक, बीमा कर्मी रहे हड़ताल पर [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही