Search

 
 
 

धनबाद में एयरपोर्ट के लिए बाजारों में चला पोस्टकार्ड अभियान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एयरपोर्ट की मांग को लेकर पिछले दिनों बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 5000 पोस्ट कार्ड भेजने के निर्णय पर मुहिम शुरू हो गयी है. धनबाद के तमाम व्यवसायियों, दुकानदारों तथा ग्राहकों द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पोस्टकार्ड लिखना प्रारंभ हो गया है. आम लोग भी एयरपोर्ट की मांग को लेकर अब सजग दिख रहे हैं. वे भी इस मुहिम में शामिल हो रहे हैं. पिछले दिनों बैंक मोड़ चेंबर की बैठक में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 5000 पोस्टकार्ड भेजने का फैसला लिया गया था. 5 अगस्त को बैंक मोड़ की कई दुकानों में पोस्टकार्ड लिखा गया. बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने बताया कि पोस्टकार्ड लिखने का सिलसिला पिछले 3 अगस्त से शुरू हो चुका है. उन्होंने बताया कि पोस्टकार्ड लिखने का काम अगले दो दिनों में पूरा हो जाएगा. 5000 पोस्टकार्ड उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि धनबाद को अगर सबसे ज्यादा किसी चीज की जरूरत है तो वह है एयरपोर्ट.  एयरपोर्ट नहीं होने के कारण धनबाद के विकास पर लगाम लग गई है. एयरपोर्ट मिलने से विकास को एक नई गति मिलेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही