Search

 
 
 

DAV रजरप्पा में पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

डीएवी रजरप्पा में बुधवार को सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के तत्वावधान में पोस्टर निर्माण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था. जिसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के 120 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
 

Ramgarh : डीएवी रजरप्पा में बुधवार को सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के तत्वावधान में पोस्टर निर्माण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था. जिसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के 120 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

 

इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों और स्लोगनों के माध्यम से दुर्घटनाओं से बचाव, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और सुरक्षित कार्य वातावरण के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. जिसमें सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के गणमान्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही. प्रतियोगिता का मूल्यांकन एसके. मिश्रा, ए.के. मन्ना एवं सीसीएल प्रतिनिधि सुमन कुमार महतो द्वारा किया गया. 

 

वहीं, निर्णायकों ने रचनात्मकता, विषय प्रस्तुति, मौलिकता एवं प्रभावशीलता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया. इससे पूर्व विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में रक्षा के महत्व को समझने और अपनाने के लिए प्रेरित किया.

 

वहीं, प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया. जबकि इस आयोजन ने विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व को समझने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही