Search

 
 
 

बीएस कॉलेज में मतदाता जागरुकता थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

 
Latehar :    शहर के बीएस कॉलेज में शनिवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मतदाता जागरुकता थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी के प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने अपने पोस्टर से मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. प्रतिभागियों में खुशबू कुमारी, संध्या कुमारी, नैंसी कुमारी, प्रतिमा कुमारी, मेहर आरा, मैंसी कुमारी व खुशी कुमारी शामिल हैं. मौके पर प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार तिवारी ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की. उन्होंने कहा कि एक स्वच्छ व स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है. उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम सूचीबद्ध करने की अपील की. प्रतियोगिता को सफल बनाने मे अनुपम मिश्रा, चंदन कुमार, विकास कुमार, आदेशपाल सत्यनारायण प्रसाद आदि ने सराहनीय योगदान दिया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही