Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर अज्ञात लोगों ने कालिख पोती, लिखा-420 चोर, हनुमत कथा का आज आखिरी दिन

Patna : बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस वक्त बिहार में हैं. बाबा के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. भक्त बाबा के दरबार में आकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अर्जी लगा रहे हैं. आज बुधवार को पटना में बाबा धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का अंतिम दिन है. ऐसे में बाबा के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जतायी जा रही है. (पढ़ें, सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-told-enforcement-directorate-do-not-create-an-atmosphere-of-fear-chhattisgarh-government-has-accused-of-intimidation/">सुप्रीम

कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय से कहा, डर का माहौल पैदा न करें, छत्तीसगढ़ सरकार ने लगाया है धमकाने का आरोप

पोस्टर पर कालिख से लिखा 420 चोर

दूसरी तरफ पटना में बाबा बागेश्वर का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी के डाकबंगला चौराहे पर बाबा बागेश्वर के स्वागत को लेकर लगाये गये पोस्टर पर अज्ञात लोगों ने देर रात कालिख पोत दी है. खासकर बागेश्वर की तस्वीर पर ऐसा काम किया गया है. इन पोस्टर में कालिख से लिखा गया है कि- 420 चोर. यह काम किसने किया है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-9-killed-so-far-in-firecracker-factory-explosion-cid-probe-begins/">पश्चिम

बंगाल : पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की सीआईडी जांच शुरू, अबतक 9 की मौत

पटना में आधी रात लगा बाबा का दरबार, लोगों ने सामूहिक अर्जी लगायी

बता दें कि 13 से 17 मई तक नौबतपुर के तरेत पाली मठ परिसर में बाबा धीरेंद्र शास्त्री का हनुमत कथा और प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है. आज बुधवार को हनुमंत कथा का अंतिम दिन है. इससे पहले मंगलवार को धीरेंद्र शास्त्री ने पटना में आधी रात को दिव्य दरबार लगाया था. जिसमें लोगों ने सामूहिक अर्जी लगायी थी. बाबा ने भक्तों में भभूति भी बांटी. चौथे दिन बाबा ने पटना के महावीर मंदिर में बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद हनुमंत कथा की. इस दौरान उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया. कहा कि वे अपनी जान को दांव पर लगाकर लोगों को जगाने आये हैं. इसे भी पढ़ें : दिल्ली,">https://lagatar.in/nia-raids-122-locations-across-the-country-including-delhi-haryana-up-case-related-to-gangster-khalistani-terror-fading/">दिल्ली,

हरियाणा, यूपी समेत देशभर के 122 ठिकानों पर NIA का छापा, गैंगस्टर-खालिस्तानी टेरर फडिंग से जुड़ा है मामला
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही