Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

"जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2024" के पोस्टर का हुआ विमोचन

Ranchi: उम्मीद फाउंडेशन की ओर से जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2024 का आयोजन पांच जनवरी को ऑड्रे हाउस किया जाएगा. इस आयोजन को लेकर शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित निजी रेस्टोरेंट में पोस्टर का विमोचन किया गया. पोस्टर का विमोचन उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक रितेश उरांव, सचिव निरंजन भारती, केंद्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ प्रदीप मिर्धा, प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलको, मुख्य संरक्षक शंकर दुबे, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के शैलेंद्र दुबे, संगीता तिर्की केंद्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ने किया. इसे भी पढ़ें -गैर">https://lagatar.in/big-news-for-unrecognized-schools-apply-till-january-15-successful-schools-will-get-recognition/">गैर

मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए बड़ी खबर, 15 जनवरी तक करें आवेदन, सफल विद्यालयों को मिलेगी मान्यता

5 कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे

मौके पर रितेश उरांव ने बताया कि इस वर्ष जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार के तहत 5 कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे. इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार (जीवंत पर्यंत) और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल है. इन सभी केटेगरी में खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, खेल को बढ़ावा देने वाले संस्थाओं आदि को पुरस्कृत किया जाएगा. खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, खेल को बढ़ावा देने वाले संस्थाओं के चयन के लिए कमिटी का गठन किया गया है. कमिटी जल्द ही इस सभी को चयनित कर सूची सौंपगी. इस सभी लोगों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी. प्रदीप मिर्धा ने कहा कि उम्मीद फाउंडेशन हर साल हॉकी के जादूगर जयपाल सिंह मुंडा के जन्म तिथि पर खेल पुरस्कार का आयोजन करती है. इस वर्ष भी आयोजन को भव्य रूप देने का कार्य किया जा रहा है.

पोस्टर विमोचन में ये रहे मौजूद

पोस्टर विमोचन में संगीता तिर्की केंद्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, मुकेश भगत रचनात्मक निदेशक, सूरज टोप्पो संरक्षक, पंकज कुशवाहा सचिव, विक्की करमाली सचिव, अनिरुद्ध पांडे सलाहकार, स्मिता महासचिव महिला मोर्चा, केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद तिर्की, डॉ हेमलाल मेहता, डॉ तालकेश्वर मेहता, अनिल उरांव, पवन कुमार, अक्षय तिवारी, विशाल भारद्वाज, मुन्ना टोप्पो मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - पाकिस्तान-अफगान">https://lagatar.in/there-are-chances-of-war-breaking-out-between-pakistan-and-afghan-taliban-15-thousand-taliban-fighters-moved-towards-the-border/">पाकिस्तान-अफगान

तालिबान के बीच जंग छिड़ने के आसार, तालिबान के 15 हजार लड़ाके बॉर्डर की ओर बढ़े
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही