Search

 
 
 

गया: नक्सलियों ने मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ चिपकाया पोस्टर, मचा हड़कंप

 
Gaya: नक्सलियों के द्वारा बिहार सरकार के मंत्री और सीएम नीतीश के करीबी अशोक चौधरी के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने से हड़कंप मच गया है. नक्सलियों ने बांकेबाजार थाना क्षेत्र के चौंगाई में पोस्टर चिपकाकर मंत्री पर कई तरह के आरोप लगाए हैं. कहा है कि दलित होकर भी अशोक चौधरी दलित विरोधी हैं. नक्सलियों ने उनके खिलाफ आंदोलन करने की धमकी दी है. पोस्टर के अनुसार नक्सलियों ने मंत्री को दलित, महादलित, आदिवासी और किसान विरोधी बताया है. साथ ही मंत्री के खिलाफ एकजुट होकर जनआंदोलन चलाने का आह्वान किया है. पोस्टर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की तरफ से लगाया गया है.
पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि मंत्री माओवादियों के खिलाफ अक्सर गलत बयानबाजी करते रहते हैं. इसमें युवाओं से पुलिस और सुरक्षाबलों की कार्रवाई का विरोध करने की अपील की गई है. इसके साथ ही माओवादियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में कमेटियों का गठन व सशस्त्र क्रांति की बात लिखी है. साथ ही सरकार और आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का भी एलान किया है. पोस्टर कांड के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-governor-seeks-appointment-with-amit-shah-says-bengal-is-not-safe-for-women/">पश्चिम

बंगाल के राज्यपाल ने अमित शाह से मिलने का समय मांगा, कहा, बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही