Search

 
 
 

फोटोग्राफी प्रदर्शनी कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन, शालिनी गुप्ता बोली-फोटोग्राफी एक कला

 
Jhumri Tilaiya : रांची में आगामी 6 से 8 अप्रैल तक आयोजित होने वाले चौथे फोटोग्राफी प्रदर्शनी कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन झुमरी तिलैया के चिल्ड्रेन पार्क में बुधवार को पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी एक कला है. भले ही लोग फोन से फोटो खींचते हैं, लेकिन कैमरे की क्वालिटी फोटोग्राफी आजीवन एल्बम के जरिये दिखाई जा सकती है. आज भी फोटोग्राफी का क्षेत्र उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना 10 से 20 वर्ष पूर्व था. पहले ब्लैक एंड व्हाइट का क्रेज था और अब रंगीन तस्वीर का क्रेज है. लोग भले ही क्वालिटी पर कम ध्यान दे रहे हैं, लेकिन यह कला भुलाई नहीं जा सकती है और उनकी नयी-नयी तकनीक आज भी प्रेरणा का स्त्रोत है. उन्होनें फोटो प्रदर्शनी के लिए अग्रिम बधाई दी. वहीं फोटोग्राफर रामदयाल, अनिश राज, अमरेश कुमार, रवि कुमार आदि ने कहा कि विश्वभर की कंपनियां रांची में 6 से 8 अप्रैल तक जुटेगी और नई तकनीक के कैमरों का प्लेटफार्म तैयार करेगी. इस उद्देश्य से आज पोस्टर विमोचन किया गया. मौके पर चंदन मोदी, नीरज यादव, प्रदीप जाना, दिलीप मोदी, सुनील चंद्रवंशी, सतीश प्रसाद, राजेश कुमार, नीतीश तिवारी, रामनिवेश कुमार, दिलीप कुमार, सतीश कुमार चंद्रवंशी, शिवम कुमार, अजय कुमार, दीपक यादव, विनायक कुमार चंद्रवंशी, अभय पांडेय, दीपक मोदी, शिवम कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/administrative-preparations-for-ramnavami-begin-in-hazaribagh-search-of-roofs-of-houses-taken-from-drone-cameras/">हजारीबाग

में रामनवमी की प्रशासनिक तैयारी शुरू, ड्रोन कैमरे से ली गई छतों की तलाशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही