Search

 
 
 

लातेहार: आचार संहिता लागू होते ही हटाए जाने लगे पोस्टर, बैनर

 
Latehar: आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद उपायुक्त ने 24 घंटे के अंदर सार्वजनिक स्थानों पर लगी राजनैतिक संगठनों और उनके नेताओं की पोस्टर बैनर व अन्य प्रचार सामग्रियों को हटाने का निर्देश दिया है. उपायुक्त ने सभी राजनैतिक पार्टियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने बात कही. इधर, नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर नगर पंचायत कर्मियों ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों एवं मार्गों से राजनैतिक दलों के पोस्टर व बैनर को हटाने का काम शुरू कर दिया है. रंजन ने कहा कि नगर पंचायतकर्मी इस कार्य में लगे हैं. ज्ञात हो कि मंगलवार को झारखंड विधान सभा चुनाव की तिथि का एलान चुनाव आयोग द्वारा कर दी गई. सूबे में दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे. लातेहार जिले के दोनों विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-burst-such-a-diwali-bomb-that-bjps-gogo-scheme-was-completely-destroyed-congress/">हेमंत

सरकार ने ऐसा दीपावली बम फोड़ा कि भाजपा की गोगो योजना चारों खाने हुई चित्त : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही