Search

 
 
 

गया में चिपकाये गये पोस्टर, विधायक और सांसद लापता, पता बताने वालों को दिया जायेगा इनाम

 

Gaya : बिहार के गया जिले के लोगों ने सांसद विजय कुमार और नगर विधायक प्रेम कुमार के लापता होने के पोस्टर दीवारों पर चिपकाये. लोगों ने आरोप लगाया है कि आपदा की इस घंटी में विधायक और सांसद गायब हो गये है. पुलिस लाइन इलाकों की सड़कों के किनारे दीवारों पर चिपका है पोस्टर, पोस्टर में लिखा गया है कि विधायक और सासंद का पता बताने वाले को उचित ईनाम दिया जायेगा.

कोरोना काल में एक बार भी विधायक और सांसद अपने क्षेत्र में नहीं आये हैं


लोगों ने कहा कि जब कोरोना जैसी आपदा देश और राज्य में फैल रही है . इस समय विधायक और सासंदों को आगे आकर लोगों की जान बचानी चाहिए. तब विधायक अपने क्षेत्र से लापता है. लोगों ने कहा कि 30 साल से गया विधानसभा से विधायक रहे डॉ. प्रेम कुमार कोरोना काल मे एक बार भी लोगों की समस्या के लिए दिखाई नहीं दिये है. जबकि गया के सांसद विजय कुमार भी अपने घर मे ही दुबके हुए हैं. इन दोनों नेताओं का जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नही है. ये सिर्फ चुनाव के समय ही क्षेत्र में दिखते है. इस आपदा के समय ये गायब हो गये है.

नेताओं को गरीब असहाय लोगों की परेशानी से कोई मतलब नहीं हैं


पुलिस लाइन एरिया में रहने वाले लोगों ने बताते है कि जब वह सुबह उठे तो उन्होने ने देखा कि कई जगहों पर विधायक प्रेम कुमार और सांसद विजय कुमार का कोरोना काल में लापता होने का पर्चा चिपकाया हुआ है. उस पर्चे में लिखा हुआ है कि इन दोनों के बारे में बताने वाले को उचित इनाम दिया भी जाएगा. लोगों ने बताया कि सच बात है कि कभी भी आपदा के समय में यह नेता लोगों की परेशानी को नहीं समझते हैं और अपने घर के एसी रूम में आराम से रहते हैं. डॉक्टर प्रेम कुमार घर पर बैठे-बैठे ही प्रेस रिलीज जारी करते हैं. लेकिन प्रेस रिलीज जारी करने से जनता की परेशानियों को दूर नहीं किया जा सकता, लॉकडाउन में गरीब असहाय लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही