Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा में शीघ्र हो सीओ की पोस्टिंग, नहीं तो होगा आंदोलन : प्रतुल शाहदेव

Latehar : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने चंदवा में अविलंब अंचलाधिकारी (सीओ) की पोस्टिंग की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है. प्रतुल ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि चंदवा में पिछले पौने दो वर्षों से सीओ की पोस्टिंग नहीं हुई है. यहां दो नए बड़े कोल ब्लॉक को खोलना है. मुआवजे की राशि का भी भुगतान होना है. दर्जनों जगह पर कई बड़े भूमि विवाद हैं. प्रतुल ने अपने 2 अप्रैल के ट्वीट को रिट्वीट करते मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि यह मांग उन्होंने पहले भी की थी. प्रतुल ने कहा कि चंदवा की जनता भी चाहती है कि अविलंब पूर्णकालिक सीओ की पोस्टिंग हो. प्रतुल ने कहा कि यदि अति शीघ्र सीओ की पोस्टिंग चंदवा में नहीं हुई तो क्रमबद्ध आंदोलन की शुरुआत होगी.

इस प्रकार होगा आंदोलन

1)सबसे पहले अंचल कार्यालय, चंदवा के सामने धरना. 2)फिर डीसी कार्यालय, लातेहार का घेराव. 3)उसके बाद प्रोजेक्ट बिल्डिंग, रांची के सामने भी प्रदर्शन होगा. प्रतुल ने बताया कि तिथियों की घोषणा जनता के साथ गहन विचार-विमर्श करके शीघ्र किया जाएगा. प्रतुल ने मुख्यमंत्री से पुनः आग्रह किया कि अगर चंदवा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में पूर्णकालिक सीओ की पोस्टिंग नहीं होती है तो सरकार को एक और प्रजातांत्रिक आंदोलन झेलने के लिए तैयार रहना होगा. इसे भी पढ़ें – पलामू:">https://lagatar.in/palamu-teacher-binod-prajapati-did-not-go-to-school-for-18-years-dc-sacked/">पलामू:

18 सालों से विद्यालय नहीं गये शिक्षक बिनोद प्रजापति, DC ने किया बर्खास्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही