Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री आमंत्रण कप के फाइनल मुकाबले में पोटका और मुसाबनी की टीम रही विजेता

Advertisement
Advertisement
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/football-final-300x94.jpg"

alt="" width="300" height="94" /> Jamshedpur: टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में आज मंगलवार को बालक वर्ग में पोटका ने मुसाबनी को दो गोल से हराया जबकि बालिका वर्ग में मुसाबनी की टीम ने जमशेदपुर को एक गोल से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया. मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले मे विजयी रही टीम को विधायक रामदास सोरेन एवं उपायुक्त सूरज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया.

प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को  मंच देने का प्रयास

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास को लेकर काफी संवेदनशील है, इस प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच देने का प्रयास है. खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक ने कहा कि खेल में हार-जीत लगा रहता है. जिला स्तरीय टूर्नामेंट में खेलने वाली सभी टीम विजेता हैं. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि ग्रामीण प्रतिभाओं को उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए एक बेहतर मंच दिया जाए, इसी कड़ी में इस जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियागिता का आयोजन किया गया . उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं, उम्मीद करता हूं कि हमारी टीम प्रमंडल स्तर तथा राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भी विजेता होगी. इस खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला खेल पदाधिकारी रोहित कुमार, जिला खेल संयोजक श्याम कुमार शर्मा, जिला खेल विभाग से अजय कुमार, ऋषि कुमार बारिक, नवीन कुमार, मनोज कुमार, नितिन कुमार, कमलेश ठाकुर, अरुण सरकार, नितेश जॉन टोपनो, शिक्षिका हिमाद्री मुर्मू, सीमा कुमारी, शिक्षक वीर प्रताप मुर्मू, दशरथ सरदार, वीर प्रताप मुर्मू, गगन मांझी, लखिन्द्र सरदार, मानू हेम्ब्रम, हिमांशु मंडल, मदिया सोरेन, जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम, टीनप्लेट कंपनी के खेल विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही