Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोटका : डम्पर चालक का शव पोर्स्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया

Musabani (Sanat Kumar Pani) : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के ढेगाम मीठा झरना पहाड़ी पर डंपर दुर्घटना में मृत ड्राइवर का शव प्रशासन द्वारा रविवार को कब्र से निकाल कर पोर्स्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस दौरान एसडीओ धालभूम पियुष सिन्हा, सीओ पोटका इम्तियाज अहमद, जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम, कोवाली थाना प्रभारी रंजीत उरांव चिरुगोड़ा में उपस्थित रहे. विदित हो कि शुक्रवार को मीठा झरना पहाड़ी पर पत्थर लदा डंपर खाई में गिर गया था. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bahragora-decision-to-form-panchayat-committee-in-ajsu-meeting/">बेरमो

: 60:40 के विरोध में दूसरे दिन भी सड़क रही जाम
इसमें गंभीर रूप से घायल ड्राइवर चिरुगोड़ा निवासी मधू सोरेन की मौत हो गई थी. शव को परिजनों ने शुक्रवार को ही दफना दिया था. पुलिस को इसकी सूचना बाद में मिली. मुसाबनी के डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि जांच के बाद इस मामले में कोवाली थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. विदित हो कि इस मामले को लेकर शनिवार को लगातार डॉट इन पोर्टल में विस्तार से खबर प्रकाशित हुई थी. खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की छानबीन शुरू हुई. फिलहाल प्रशासन इस पूरे मामले की छानबीन में जुटा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही