Dumaria (Sanat Kumar Pani) : पोटका के हरिणा स्थित प्राचीन शिव मंदिर मुक्तेश्वर धाम में शुक्रवार को प्रसिद्ध हरिणा मेला का आरंभ हुआ. रजो संक्रांति के अवसर पर मुक्तेश्वर धाम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी. भक्तों ने कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना की. मुक्तेश्वर धाम के पूजारी बजरंगी दंडपाट ने विधिवत पूजा-अर्चना कराया. झारखंड के साथ ओड़िशा और बंगाल के भक्त इस मंदिर में पंहुचे थे. इस अवसर पर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने भी बाबा के दरबार में माथा टेका और विधानसभा क्षेत्र के लोगों के समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. उन्होंने भक्तों के बीच गुड़ और चना का वितरण किया. बता दें कि रजो संक्रांति के उपलक्ष्य में चार दिन तक हरिणा मेला का आयोजन किया जाएगा. मेला में विभिन्न प्रकार की दुकानों के अलावे मौत का कुंआ, इलेक्ट्रॉनिक झूला, मैजिक शो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/musabani-puja-2.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-is-not-in-the-list-of-ncte-yet-registration-of-girl-students-is-happening/">जमशेदपुर
: वीमेंस यूनिवर्सिटी एनसीटीई की सूची में नहीं, फिर भी हो रहा छात्राओं का रजिस्ट्रेशन [wpse_comments_template]

Leave a Comment