Search

 
 
 

पोटका : वृहद पेयजल आपूर्ति योजना का हुआ शिलान्यास

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : पोटका प्रखंड की तीस पंचायत के दो सौ से अधिक गांवों में पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति की जायेगी. जिससे 3 हजार 6 सौ परिवारों को लाभ मिलेगा. 2 करोड़ 95 लाख की लागत से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा योजना को धरातल में उतारा जायेगा. रविवार को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक संजीव सरदार ने इस योजना का भूमिपूजन संयुक्त रुप से किया. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-distribution-of-blankets-and-sports-materials-under-community-policing-in-ranka-police-station/">गढ़वा

: रंका थाना में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कंबल और खेल सामग्री का वितरण
इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पोटका के ग्रामीणों द्वारा पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई जाती थी. उन्होंने कहा इस योजना से पूरे प्रखंड की पेयजल समस्या को समाधान करने का प्रयास किया गया है. कुलडीहा स्वर्णरेखा नदी से पाइपलाइन के माध्यम से पूरे प्रखंड में जलापूर्ति की जायेगी. इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण, झामुमो व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही