Search

 
 
 

पोटका : जनप्रतिनिधियों ने नहीं सुनी तो ग्रामीण श्रमदान से सड़क बनाने में जुटे

 
जादूगोड़ा :  पोटका प्रखंड के भाटीन पंचायत के झरिया गांव के ग्रामीणों का सरकार और जनप्रतिनिधियों पर से भरोसा उठ गया है. सड़क की मरम्मत करने की दिशा में बार-बार अनुरोध करने के बाद भी किसी ने पहल नहीं की. बाध्य होकर ग्रामीण श्रमदान से सड़क बनाने में जुट गए हैं. झरिया गांव के लेपो टोला से सूडी टोला तक तीन किलो मीटर यह लंबी सड़क  है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-door-to-door-program-organized-in-tube-division/">जमशेदपुर

: ट्यूब डिवीजन में घर से घर तक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

चंदा एकत्रित कर काम शुरू किया गया

इस बाबत गांव के ग्राम प्रधान रघु नाथ बास्के व सामाजिक कार्यकर्ता सुधन चंद्र सोरेन ने कहा कि सड़क नहीं होने से किसानों को खेतों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. जिसके समाधान को लेकर ग्रामीणों के संग बैठक आयोजित कर सड़क निर्माण का फैसला लिया गया. इसके बाद सड़क निर्माण में आने वाले खर्च को गांव में घूम-घूम कर चंदा एकत्रित किया गया. चंदे की राशि से जेसीबी मंगाकर सड़क पर उभरे गड्ढों को भरवाया जा रहा है. ग्रामीण श्रमदान भी कर रहे हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही