Search

 
 
 

पोटका : झामुमो का विधानसभा स्तरीय कार्यालय खुला

 
Potka (Sanat Kumar Pani) : पोटका के हाता में मंगलवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती ने विधानसभा स्तरीय प्रधान चुनावी कार्यालय का उद्घाटन विधायक संजीव सरदार के साथ फीता काट कर किया. इस अवसर पर समीर मोहंती ने कहा कि लोकसभा में बदलाव का जनता ने मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई से समाज का हर वर्ग परेशान है. महंगाई को कम करने में मोदी सरकार नाकाम साबित हुई है. 10 वर्षों से जमशेदपुर के लोकसभा सांसद रहने के बावजूद कोई उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए. इसे भी पढ़ें : स्क्रूटनी">https://lagatar.in/after-scrutiny-27-candidates-are-in-fray-from-ranchi-lok-sabha-nomination-of-6-candidates-canceled/">स्क्रूटनी

के बाद रांची लोकसभा से 27 प्रत्याशी मैदान में, 6 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द
समीर मोहंती ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता वर्तमान सांसद से नाखुश है. लोगों ने बदलाव का संकेत दिया है. पोटका विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झामुमो गठबंधन के साथ पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में है. जनता का आशीर्वाद गठबंधन के प्रत्याशी को मिलेगा. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, शेख बदरुद्दीन, सुनील महतो, हीरामणि मुर्मू, बबलू चौधरी, चन्द्रावती महतो, वकील भकत, शिवचरण हांसदा समेत झामुमो व गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही