Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोटका : ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय में कराएं वापसी - विधायक

Advertisement
Advertisement
Musabani (Sanat Kumar Pani) : पोटका प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को झारखंड शिक्षा परियोजना पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय "रुआर स्कूल" 2023 कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. विधायक संजीव सरदार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सर्व शिक्षा अभियान के तहत ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय तक लाने के लिए रुआर स्कूल अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत अगले 20 दिनों तक गांव-गांव जाकर वैसे बच्चों को विद्यालय वापसी कराना है जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-awareness-program-organized-by-muthoot-micro-finance/">पाकुड़

: मुथूट माइक्रो फाइनेंस ने जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो - विधायक

विधायक ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना हो इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें. कार्यशाला में जिला पार्षद हिरण्मय दास, बीडीओ निखिल कश्यप, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार, मुखिया पानो सरदार, सिमती सरदार, अनिता मुर्मू, अमृत माझी, संजय सरदार, पुष्पलता मुंडा, वीणा मुंडा, अर्धेंदु सरदार, बीपीओ विशेश्वर नन्दी, जयश्री बोइपाई, को-ऑर्डिनेटर कुबेर खण्डवाल, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, बीआरपी व सीआरपी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही