Search

 
 
 

पोटका : विधायक संजीव सरदार ने किया विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को पोटका प्रखंड क्षेत्र में 6 योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. विधायक निधि से हेंसलआमदा पंचायत के चाडरीपाठ में चौपाल, जामदा पंचायत के बड़ा भालकी में चौपाल, कोवाली पंचायत के खराइघुटू में पीसीसी पथ निर्माण, टांगराइन पंचायत के उपर टोला और नीचे टोला में सांस्कृतिक भवन निर्माण और हेंसड़ा पंचायत के बड़ाबागलता में क्लब भवन का निर्माण कुल 30 लाख की लागत से किया जायेगा. विधायक संजीव सरदार ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर इन योजनाओं को स्वीकृति दी गई है. इस मौके पर सुनील महतो, बबलू चौधरी, रजनी षाड़ंगी, पूर्व जिला पार्षद चंद्रावती महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भुवनेश्वर सरदार, हितेश भकत, पोल्टु मंडल और ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-deputy-development-commissioner-held-a-meeting-with-the-officials/">गुड़ाबांदा

: उप विकास आयुक्त ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही