Search

 
 
 

Potka : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुये विधायक संजीव सरदार

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : पोटका प्रखंड के कालिकापुर स्थित राधा गोविंद मंदिर प्रांगण में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण झूलन यात्रा व जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना की गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था. आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन भक्त श्रीकृष्ण के लिये व्रत रखते है. मंदिरों एवं घरों को आकर्षक रूप में सजाया जाता है और श्रीकृष्ण से जुड़ी झांकिया लगायी जाती है. ऐसी मान्यता है कि जन्माष्टमी पर विधि पूर्वक पूजन करने से घर में सुख, शांति आती है और सफलता भी मिलती है. विधायक ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर क्षेत्र के लिये सुख, शांति और समृद्धी की कामना की. इस अवसर पर मुखिया बाघराय सोरेन, पंचायत समिति सदस्य दीपक भकत, स्थानीय धनपति भकत, रजनीकांत दास, पूजारी व भक्तजन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-united-sporting-club-performed-bhoomi-pujan-for-the-construction-of-ganesh-puja-pandal/">Jamshedpur

: यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब ने गणेश पूजा पंडाल निर्माण के लिए किया भूमि पूजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही