Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोटका : सांसद व विधायक ने 43 करोड़ की लागत से बनने वाले सड़क का किया शिलान्यास

Musabani (Sanat Kumar Pani) : पोटका विधानसभा क्षेत्र की मुख्य सड़क पोटका के पिछली से बानाडुंगरी सावनाडीह सड़क की चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक संजीव सरदार ने नारियल फोड़कर किया. पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य किया जाएगा. पोटका के विधायक संजीव सरदार की पहल पर निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण एसडीपीपीएल कंपनी द्वारा 43 करोड़ की लागत से किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-shrimahant-vidyanand-saraswatis-birthday-celebrated-in-mathiya-math/">चांडिल

: मठिया मठ में मना श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती का जन्मदिन

शंकरदा में हुई सभा, निकाली गई बाइक रैली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Musabani-Shilanyash-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस सड़क के शिलान्यास से पूर्व झामुमो कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में विधायक के साथ बाइक द्वारा पोटका से पिछली चौक तक पहुंचे. शिलान्यास के बाद शंकरदा मंडप में ग्रामीणों ने सभा आयोजित कर विधायक का स्वागत किया. विधायक संजीव सरदार ने इस अवसर पर कहा कि इस सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने वर्षों इंतजार किया है. आज ग्रामीणों की मांग पूरी हुई है. उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण पुनर्निर्माण कराएंगे. विधायक ने कहा हमारी सरकार स्वास्थ्य, सड़क जैसी मुलभूत सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-day-a-division-football-league-starts-at-tata-college-ground/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय ए डिवीजन फुटबॉल लीग शुरू

मौके पर ये लोग हुए शामिल

शिलान्यास के मौके पर पोटका प्रखंड प्रमुख सुकूरमनी टुडू, उप प्रमुख उर्मिला सामद, मुखिया सारजोम मार्डी, बीस सूत्री जिला सदस्य सुनील महतो, झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, राजु सरदार, होपना माहली समेत ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही