Search

 
 
 

पोटका : जैव विविधता उद्यान के शिलान्यास की तैयारियां पूरी, रविवार को विधायक करेंगे शिलान्यास

 
Dumaria (Sanat Kr. Pani) : पोटका के हरीणा स्थित प्राचीन शिव मंदिर मुक्तेश्वर धाम में 24 करोड़ की लागत से जैव विविधता उद्यान के शिलान्यास की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रविवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार इसका शिलान्यास करेंगे. इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की वर्षों पुरानी मांग विधायक संजीव सरदार के प्रयास से पूरी होने वाली है. शिलान्यास कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारी की गई है. चार हजार लोगों को इनविटेशन कार्ड बांटा गया है. 30 हजार क्षमता वाले पंडाल का निर्माण किया गया है. पूरे विधानसभा क्षेत्र से लोगों को आमंत्रित किया गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-jai-jharkhand-and-jharkhandi-bhasha-khatian-sangharsh-samiti-submitted-memorandum-to-the-in-charge-bdo/">बहरागोड़ा

 : जय झारखंड व झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने प्रभारी बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में ये लोग हैं प्रयासरत

विधायक संजीव सरदार ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किया गया है. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, प्रखंड सचिव भुवनेश्वर सरदार, उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान, संगठन सचिव वीरेंद्र पात्रो, पंचायत अध्यक्ष बुलु महतो, जानुडी पंचायत अध्यक्ष भरत सरदार, हरीणा पंचायत सचिव सालखू सोरेन, रेडू महतो, मनोरंजन सरदार, मुखिया असीत सरदार, ईश्वर सरदार, उदय सरदार आदि मौके पर मौजूद हैं और आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही