Search

पोटका : 43 करोड़ की लागत से सड़कों का होगा चौड़ीकरण

Musabani (Sanat Kumar Pani) : पोटका विधानसभा क्षेत्र की मुख्य सड़कों में शामिल पोटका के पिछली से बानाडुंगरी तक की सड़क का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण का कार्य पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जायेगा. पोटका के विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर झारखंड सरकार द्वारा सड़क पुनर्निर्माण की स्वीकृति दी गई है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-pen-locked-strike-of-bar-associations-advocates-ends/">घाटशिला

: बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का कलम बंद हड़ताल समाप्त
43 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक संजीव सरदार एक जून को पिछली में करेंगे. कुल 20.35 किलोमीटर सड़क का निर्माण पोटका के पिछली से बानाडुंगरी मुख्य सड़क तथा भुटका दामुडीह से सावनाडीह कालिकापुर तक किया जायेगा. विधायक संजीव सरदार ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में बहुत कम समय लगेगा. गुरुवार को शिलान्यास की तैयारी कर ली गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp