Search

 
 
 

Potka : पांच वर्षों के उपलब्धियों की जानकारी देकर मांगे वोट - संजीव सरदार

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : विधायक संजीव सरदार ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत की जिम्मेदारी बूथ स्तर के कार्यकर्ता की होती है, ऐसे में कार्यकर्ता घर घर जाकर झारखंड सरकार द्वारा विगत पांच वर्षों में क्षेत्र के लिए किए गए विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दे जिससे कि ग्रामीण आने वाले विधानसभा चुनाव में झामुमो के पक्ष में मतदान करें और फिर से एक बार राज्य में मजबूती से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडी गठबंधन की सरकार बन सके. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-police-recovered-weapons-of-naxalites/">Kiriburu

: पुलिस ने नक्सलियों का हथियार किया बरामद

पोटका मैदान में झामुमो का बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

संजीव सरदार बुधवार को पोटका मैदान में प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन की अध्यक्षता में झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी के तत्वावधान में विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सदस्य सुनील महतो, हीरामनी मुर्मू, झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रावती महतो, वरिष्ठ नेता बबलू चौधरी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर चुनाव जीतने के टिप्स दिए. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-government-capitalists-at-the-centre-government-of-tribals-poor-and-needy-in-jharkhand-hemant-soren/">Chaibasa

: केंद्र में पूंजीपतियों की सरकार, झारखंड में आदिवासियों, गरीबों, जरूरतमंदों की सरकार – हेमंत सोरेन

भाजपा ने बाहरी प्रत्याशी को मैदान में उतारा है : विधायक

विधायक ने कहा कि भाजपा द्वारा इस चुनाव में बाहरी प्रत्याशी को मैदान में उतारा है जिसे जनता शायद ही जानती होगी ऐसे प्रत्याशी चुनाव के बाद गायब हो जाते है जिसका उदाहरण पोटका की जनता पहले भी देख चुकी है .उन्होंने कहा कि सभी पंचायत के कार्यकर्ता एवं बूथ कमिटी अपने अपने पंचायत एवं बूथों में लीड लेने के लिए आज से ही जुट जाएं जिससे कि चुनाव में आसानी से पोटका विधानसभा से जीत हासिल हो सके. इसे भी पढ़ें :  रामगढ़:">https://lagatar.in/20-liters-of-illegal-mahua-liquor-seized/">रामगढ़:

20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

राज्य सरकार ने महिलाओं के हित मे कई कार्य किये हैं : चंद्रावती महतो

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रावती महतो ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के हित मे कई कार्य किये हैं. सरकार ने महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत सालाना 12 हजार रुपए देने का कार्य किया है. इसी योजना की राशि को राज्य सरकार द्वारा बढाकर प्रतिमाह 2500 रुपये कर दिया गया है. सभी महिला कार्यकर्ता अपने गांवो में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें. इस अवसर पर झामुमो के सुधीर सोरेन, विद्यासागर दास, जिकरुल होदा, हितेश भगत,भुवनेश्वर सरदार, चक्रधर महतो,अब्दुल रहमान, सुबोध सरदार, दीपक भगत, मंजू सरदार, दुखु मार्डी,रमेश सोरेन, भोगलु टुडू, बनमाली महतो समेत 34 पंचायत के कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-former-mla-arvind-singh-resigns-from-bjp-will-contest-elections-as-independent/">Chandil

: पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने भाजपा से दिया इस्तीफा, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही