Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोटका : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के लिए निकला टेंडर, झामुमो ने जताई खुशी

Advertisement
Advertisement
Musabani (Sanat Kumar Pani) : पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस में जल्द ही नया मोटर लगेगा. मोटर के बार-बार जल जाने की शिकायत के बाद जमशेदपुर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने एक प्राक्कलन राशि 12,60,370 अनुमोदन के लिए उपायुक्त के पास 08 सितंबर को भेजी थी. उपायुक्त ने विधायक संजीव सरदार के आग्रह पर बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए डीएमएफटी फंड से प्राक्कलन राशि को अनुमोदन प्रदान कर दिया है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत 12,60,370 की प्राक्कलन लागत की राशि की नई मोटर एच एस सी पंप सेट, स्टार्टर सहित का ई टेंडर निकला गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-deputy-commissioner-called-a-meeting-on-october-2-to-select-development-plans/">किरीबुरु

: उपायुक्त ने विकास योजनाओं के चयन हेतु दो अक्टूबर को बुलाई बैठक

मोटर जलने की समस्या का होगा स्थाई समाधान

विधायक संजीव सरदार ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता यांत्रिक विभाग, जमशेदपुर से यह ई टेंडर जारी किया है, जिसका 26 सितंबर को ई टेंडर ऑनलाइन संवेदक देख पाएंगे. ई टेंडर का अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है. ई टेंडर 10 अक्टूबर को खोल दिया जाएगा. जिसकी प्राक्कलन राशि 12 लाख 60 हजार 370 रुपये होगी. 45 दिनों के अंदर यह कार्य समाप्त कर देना होगा. नई मोटर लगते ही बार-बार मोटर जलने की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगी. वहीं दूसरी तरफ 15 महीना में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना का कार्य को पूर्ण कर धरातल पर उतार दिया जाएगा. पांच साल तक इस योजना का संचालित एजेंसी को करना है. इससे बागबेड़ा कॉलोनी के 1140 क्वार्टर के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा. इस योजना के लिए जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, बागबेड़ा कॉलोनी के इकाई अध्यक्ष अजीत सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता संघर्षरत थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही