Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोटका: कालिकापुर गांव में जमीन विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, आठ घायल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur / Potka : पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट से दोनों पक्ष से 8 लोग घायल हो गए. दोनों पक्ष ने थाना में लिखित शिकायत की है. घटना सोमवार रात्रि की है. मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता प्रथम पक्ष नीरज गुप्ता और द्वितीय पक्ष राकेश गुप्ता एक ही परिवार से हैं. इनके परिवार के बीच पैतृक संपत्ति (जमीन जायदाद) को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है. घटना के दिन रात्रि में दोनों पक्षों में जमीन के बंटवारे को लेकर पुनः विवाद हुआ. विवाद बढ़ते हुए मारपीट और लाठी-डंडे से हमला का रूप ले लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/kalikapur1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> मारपीट में प्रथम पक्ष से नीरज गुप्ता, दिलीप गुप्ता, पंकज गुप्ता तथा राहुल गुप्ता तथा द्वितीय पक्ष से राकेश गुप्ता, शांति देवी, मुकेश गुप्ता, व,चंदन गुप्ता घायल हो गए. प्रथम पक्ष के नीरज गुप्ता और द्वितीय पक्ष से राकेश गुप्ता ज्यादा जख्मी हुए. दोनों के सिर में चोट लगी. नीरज गुप्ता का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालांकि स्थिति खतरे से बाहर है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी रबींद्र मुंडा ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद है. पूर्व से चल रहे विवाद के कारण धारा 107 का केस भी दर्ज है. ताजा मामले की जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही