Search

 
 
 

पोटका : गोल्ड माइंस खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 
  • तीन सालों से बंद है नारदा पंचायत के कुंदरुकोचा का गोल्ड माइंस
Potka : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत कुंदरुकोचा का एकमात्र गोल्ड माइंस तीन सालों से बंद है. इधर क्षेत्र के ग्रामीणों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता उदय सरदार, ग्राम प्रधान बुद्धेश्वर सरदार और पंचायत समिति सदस्य गोपी नाथ सरदार की अगुवाई में माइंस खोलने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. माइंस के संचालक मनमोहन मिनरल इंडस्ट्रियल प्राईवेट लिमिटेड प्रबंधन से ग्रामीणों ने गोल्ड माइंस खोलने की मांग की. इसे भी पढ़ें : एक्शन">https://lagatar.in/cm-champai-in-action-approved-departmental-action-against-seven-state-service-officers/">एक्शन

में सीएम चंपाई, राज्य सेवा के सात अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की दी स्वीकृति
[caption id="attachment_883400" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Potka-Goldminse-Aria.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कुंदरुकोचा में गोल्ड माइंस क्षेत्र.[/caption] यह गोल्ड माइंस तीन सालों से बंद है. गांव के करीबन 200 क्षेत्र के गरीब व मजदूर सड़क पर आ गए हैं. उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है. इस बाबत क्षेत्र के ग्रामीण उदय सरदार ने आरोप लगाया कि इस खदान का लीज 2027 तक का है. इसके बाद भी माइंस को बंद रखा गया है, जबकि इस माइंस में प्रथम से छह लेबल तक उच्च क्वालिटी का सोना मिलता है. यह खदान 2003 में पोटका प्रखंड क्षेत्र के अति पिछड़ा क्षेत्र के नारदा पंचायत अंतर्गत कुंदरुकोचा गांव में खोला गया था. इसे भी पढ़ें : एक्शन">https://lagatar.in/cm-champai-in-action-approved-departmental-action-against-seven-state-service-officers/">एक्शन

में सीएम चंपाई, राज्य सेवा के सात अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही