Search

 
 
 

पोटका : मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य कराया बंद, डीसी को सौंपा ज्ञापन

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : पोटका प्रखंड के पिछली से बानाडूंगरी, दामुडीह चौक से धामधुम, धीरोल, मातकमडीह चौक तक सड़क के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण कार्य में जमीन के अधिग्रहण किए बिना रैयती जमीन में मिट्टी डालने एवं गड्ढे खोदने पर बुधवार को ग्रामीणों ने भाजपा नेता गणेश सरदार के साथ विरोध करते हुए सड़क निर्माण कार्य को बंद करा दिया. रैयतदारों ने अविलंब मुआवजा देने, सड़क निर्माण बरती जा रही अनियमितता की जांच और योजना बोर्ड लगाने की मांग को लेकर उपायुक्त विजया जाधव और पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय को ज्ञापन सौंपा. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/government-will-provide-primary-health-care-to-primitive-tribes-four-and-a-half-crores-allocated/">चक्रधरपुर

: स्व.कमलदेव गिरि के परिजनों से मिली राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य

कार्यपालक अभियंता ने दिया आश्वासन

[caption id="attachment_704286" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/potak-2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> ज्ञापन सौंपते हुए.[/caption] कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही विभाग की ओर से सड़क निर्माण में प्रभावित सभी गांव के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक किया जाएगा. ग्रामीणों के रैयती जमीन की अधिग्रहण व उचित मुआवजा भुगतान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. साथ ही ठेकेदार से निर्माण स्थल में योजना बोर्ड भी लगवाया जायेगा. मौके पर पिछली के ग्राम प्रधान जितेन सरदार, उपमुखिया कालिंदी सरदार, धर्मेंद्र सरदार, अतुल सरदार, विषय सरदार, मधुसूदन पात्रो, माताल सरदार, सागर मंडल, सुखलाल सरदार, बाबूलाल सरदार, मिठु सरदार, सुमन मंडल, कोमले सरदार आदि उपस्थित थे. विदित हो की एसडीपीपीएल कंपनी द्वारा 43 करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है. विगत 1 जून को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक संजीव सरदार के द्वारा इस सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था. इसे भी पढ़ें :खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-aaps-assembly-level-meeting-on-july-26/">खरसावां

: आप की विधानसभा स्तरीय बैठक 26 जुलाई को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही