Search

 
 
 

पोटका : मुआवजा की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य कराया बंद, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : पोटका प्रखंड के पिछली से बानाडूंगरी, दामुडीह चौक से धामधुम, धीरोल, मातकमडीह चौक तक सड़क के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण कार्य में जमीन अधिग्रहण किए बिना रैयती जमीन पर मिट्टी डालने एवं गड्ढे खोदने का कार्य किया जा रहा था. इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को भाजपा नेता गणेश सरदार के साथ विरोध जताते हुए सड़क निर्माण कार्य को बंद करा दिया. रैयतदारों ने अविलंब मुआवजा देने, सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की जांच करने व योजना बोर्ड लगाने की मांग को लेकर उपायुक्त विजया जाधव और पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय को ज्ञापन सौंपा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-member-of-the-national-commission-for-women-met-the-family-members-of-late-kamaldev-giri/">चक्रधरपुर

: स्व.कमलदेव गिरि के परिजनों से मिली राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य

सांसद व विधायक ने किया था सड़क का शिलन्यास

कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही विभाग की ओर से सड़क निर्माण से प्रभावित सभी गांव के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की जाएगी. इसमें जमीन अधिग्रहण व रैयतों को उचित मुआवजा भुगतान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. साथ ही ठेकेदार से निर्माण स्थल में योजना बोर्ड भी लगवाया जाएगा. मौके पर पिछली के ग्राम प्रधान जितेन सरदार, उपमुखिया कालिंदी सरदार, धर्मेंद्र सरदार, अतुल सरदार, विषय सरदार, मधुसूदन पात्रो, माताल सरदार, सागर मंडल, सुखलाल सरदार, बाबूलाल सरदार, मिठु सरदार, सुमन मंडल, कोमले सरदार आदि उपस्थित थे. विदित हो की एसडीपीपीएल कंपनी द्वारा 43 करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है. 1 जून को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक संजीव सरदार के द्वारा इस सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही