Search

 
 
 

Potka : विधायक संजीव सरदार को क्षेत्र की महिलाओं ने बांधी राखी

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : विधायक कार्यालय तुरामडीह में रविवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं विधायक संजीव सरदार को राखी बांधने के लिए पहुंचीं. विधायक संजीव सरदार एक-एक कर सभी महिलाओं से मिले और राखी बंधवाया. इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे भाई बनकर हमेशा सहयोग करेंगे. किसी भी प्रकार के सुख दुःख में उनके साथ खड़े रहेंगे. विधायक ने कहा झारखंड सरकार 21 वर्ष से सभी महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार सम्मान राशि दे रही है. सभी बहनें इस योजना में आवेदन देकर योजना का लाभ लें. उन्होंने उपस्थित महिलाओं को लड्डू खिलाकर और उपहार देकर विदा किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-carmels-ayanshi-won-gold-in-600-meter-race/">Jamshedpur

: कार्मेल की अयांशी ने जीता 600 मीटर दौड़ में गोल्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही