Search

 
 
 

कुम्हार समाज कुरीतियों से जकड़ा हुआ, पढ़ाई पर दें ध्यान : अविनाश देव

 
पांकी में बजरंगी प्रजापति स्मृति सह वनभोज का आयोजन Panki, Palamu: दक्ष प्रजापति जनकल्याण समूह ने पांकी के गौरीदह में वनभोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया. मौके पर मुख्य अतिथि माटीकला बोर्ड सदस्य अविनाश देव ने कहा कि जन्म से लेकर जीवनपर्यंत मिट्टी के बर्तनों की आवश्यकता है. भगवान राम और कृष्ण के अंश की कल्पना भी मिट्टी के बर्तनों से है. माता सीता का जन्म भी मिट्टी के घड़े से हुआ था. हड़प्पा मोहनजोदड़ो से लेकर सभ्यता के हर परिस्थितियों को हम कुम्हारों की मौजूदगी से देखते हैं. विभिन्न स्थलों की खुदाई में मिट्टी के घड़े और बर्तनों की मौजूदगी हमें कुम्हार के अनादि काल से होने की बातें बताती है. अविनाश देव ने कहा कुम्हार समाज आज भी कुरीतियों के जाल में जकड़ा हुआ है. आपसी द्वेष व ईर्ष्या से उपर उठिये. एक दूसरे के सुख-दुख में भी भागीदार बनिये. हमें जानने की जरूरत है. धीरे-धीरे हमें इस मकड़जाल से निकलना है. समाज की महिलाओं और घर के छोटे बच्चों को पढ़ाने की जरूरत है. बिना पढ़ाई के यह संसार अधूरा है. पूरे कुम्हार समाज को एकजुटता बनाते रखने की जरूरत है. संघे शक्ति कलियुगे. हमें संघ की मजबूती पर भी ध्यान देने की जरूरत है. राजनीति में भी समाज को भागीदार बनने की जरूरत है. मौके पर प्रमेन्द्र प्रजापति, सुनैना देवी, जटाधारी प्रजापति, प्रदीप नारायण, ललन प्रजापति, कमलेश प्रजापति, उदय प्रजापति, रवि प्रजापति, नथुनी प्रजापति, आनंद प्रजा समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/crackdown-on-illegal-coal-traders-in-dhanbad-6000-tonnes-of-coal-seized/">धनबाद

में अवैध कोयला कारोबारियों पर कसा शिकंजा, 6000 टन कोयला जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही