Search

बिलजी अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 18 अगस्त को 6 घंटे का पावरकट

Ranchi: राजधानी रांची के कई इलाकों में बिजली मरम्मत कार्य के चलते 18 अगस्त (मंगलवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान नंगे तारों की जगह कवर तार एवं पोल खड़ा किया जाएगा. प्रभावित क्षेत्र के निवासी समय रहते जरूरी कार्य निपट लें, मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई पुनः बहाल कर दी जाएगी.
 
सांकेतिक तस्वीर

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

चुटिया पावर हाउस के अंतर्गत कृष्णापुरी फीडर के तहत कृष्णा पुरी रोड़ नं.14 नियर वर्मा स्टोर के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सुबह 10 से शाम 4:30 बजे तक ट्रांसफार्मर बन्द रहेगा. साथ ही राम मंदिर फीडर के तहत मकचुंद टोली लास्ट ट्रांसफार्मर बंद रहेगा. इसके कारण सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

कोकर पावर हाउस के अंतर्गत अयोध्यापुरी फीडर के तहत गरुड़ पॉवर गली में ट्रांसफार्मर बन्द रहेगा. जिसके चलते सुबह 11 बजे से दिन के 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

कोकर शहरी पावर हाउस के अंतर्गत मौलाना आजाद कॉलोनी गली नं. 10, 11, 12 में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. पानी टंकी पावर हाउस के अंतर्गत बड़गाईं फीडर के तहत टी.वी.एस शोरूम विश्वकर्मा कॉलोनी बड़गाईं क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा.

मोराबादी पावर हाउस के अंतर्गत न्यू मोराबादी फीडर के तहत नियर पार्क प्राइम होटल मोराबादी क्षेत्र का ट्रांसफार्मर नंबर एक बंद रहेगा. 

वहीं, ओरमांझी के अंतर्गत चायबगान के बारीडीह फीडर में VCB लगाने का कार्य किया जाएगा. इसके चलते दिन के 11 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान उक्रीड, चाईबागान, बारीडीह इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही