Search

Power Alert : रांची के इन इलाकों में 3 घंटे रहेगा पावरकट, जानें वजह

Ranchi : नामकुम स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण रविवार 31 मई को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.
 
बताया गया है कि 33 केवी हाफ मेन बस और 33 केवी पानी टंकी फीडर के मेन बस आइसोलेटर का रखरखाव किया जाना है. इस वजह से संबंधित फीडरों से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी.

इस दौरान खेलगांव, आरएमसीएच, मेन रोड, नामकुम और पानी टंकी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी. इसके अलावा खेलगांव, आरएमसीएच, पॉलिटेक्निक, नामकुम और पानी टंकी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों के अधीन आने वाले सभी मोहल्लों और इलाकों में भी निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है. विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी जताया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही