Search

 
 
 

बिजली अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 6 घंटे रहेगा पावरकट, जानें वजह

रांची के विभिन्न इलाकों में बिजली के नंगे तार को कवर केबल बदलने और पोल खड़ा करने के कारण 4 अप्रैल शनिवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली सप्लाई बंद होने के कारण प्रभावित इलाके के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. प्रभावित इलाके में तार बदलने के कार्य पूरा होते ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी.
 

Ranchi: रांची के विभिन्न इलाकों में बिजली के नंगे तार को कवर केबल बदलने और पोल खड़ा करने के कारण 4 अप्रैल शनिवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली सप्लाई बंद होने के कारण प्रभावित इलाके के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. प्रभावित इलाके में तार बदलने के कार्य पूरा होते ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी.

 

प्रभावित इलाके

न्यू मोराबादी और बड़गाईं फीडर के तहत आनेवाले क्षेत्रों में सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसके चलते प्रगतिशील कॉलोनी, महावीर नगर सहित आसपास के एरिया के ट्रांसफार्मर बंद रहेगा. 


ओरमांझी और बूटी मोड़ फीडर के अंतर्गत इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पावरकट रहेगा. जिसके चलते IRBA बाजार टांड़, इरबा, शिवाजी नगर, बूटी मोड़ के इलाके प्रभावित होंगे.

 

अनंतपुर और HSL फीडर के अंतर्गत क्षेत्र में सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसके कारण अनंतपुर रोड न.4 तथा आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे.

 

कोकर के अधीन एरिया में सुबह 11.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी. इसके कारण 'कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाऊस के नजदीक, चुटिया, साई कॉलोनी, चुटिया, अयोध्यापुरी रोड नं. 4, चुटिया, अपना कॉलोनी, सिस्टर बंगला, नीचे कोचा, विराट नगर, लोवाडीह, नामकुम एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे.

 

राजू नगर, हेसल इलाके में सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही